logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ के कैंट क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - लालकुर्ती पेंठ और ज़ीरो माईल से पिंकी छोले भंडार तक हटाया अतिक्रमण

मेरठ - मेरठ के कैंट क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। लालकुर्ती, पेठ और जीरो माइल से पिंकी छोले भटूरे वाली रोड तक अभियान चलाया गया।
सीईओ ज़ाकिर हुसैन के आदेश पर केंट बोर्ड के राजस्व अधीक्षक हितेश कुमार राय और प्रशासनिक सहयोग के लिए एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा की मौजूदगी में टीम ने सख्ती दिखाते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटवाए।
👉 इस दौरान कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया
👉 कुछ लोगों ने खुद ही अपना अतिक्रमण हटाया
👉 इलाके में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा
अभियान में रवि शंकर, बिजेंद्र, व दुर्गा दास आदि सम्मलित रहे
प्रशासन का कहना है कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

109
2561 views

Comment