सी एल गुप्ता स्कूल आफ ऑप्टोमेट्री में स्वास्थ्य दिवस के मौके पर एक हेल्थ एवं वेल बिंग वर्कशॉप का किया गया आयोजन।
मुरादाबाद न्यूज
सी एल गुप्ता स्कूल ऑफ़ ऑप्टोमेट्री के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर एक हेल्थ एवं वेल बिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
जिसमें बीएससी एवं डिप्लोमा ऑप्टोमेट्री के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया।
वक्ता के रूप में डॉक्टर मोहित शर्मा ने सभी बच्चों को शुगर थायराइड जैसी आम बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए उसके लक्षण एवं उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी चर्चा की गई।
बतौर वक्ता श्रीमती विभा अरोड़ा ने सभी बच्चों को प्राणायाम सिखाए, जध्यान के माध्यम से समाज एवं परिवार के बीच में सामंजस्य बिठाने के तरीके सिखाए गए
कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा गुप्ता ने किया
कार्यक्रम में फनी कृष्णा, पिंकी एवं गरिमा सिंह मौजूद रहे।
स्कूल ऑफ़ ऑप्टोमेट्री के छात्र-छात्राओं के द्वारा फर्स्ट एड किट तैयार की गई और यह किट ऑटो चालकों को दी गई।
जिससे कि वह अपनी सवारी को जरूरत पड़ने पर फर्स्ट एड दे सके साथ ही सभी ऑटो चालकों को बच्चों ने फर्स्ट एड में उपयोग होने वाली सभी चीजों का महत्त्व बताया।