logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिरला का स्वागत बिरला के प्रयासों से कोटा-बूंदी में डेयरी क्षेत्र को नई गति— चैनसिंह राठौड़।

कोटा। सहकारिता आधारित डेयरी विकास को नई दिशा देने के प्रयासों के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों का कोटा में भव्य स्वागत किया गया। कोटा डेयरी चेयरमैन चैन सिंह राठौड़ एवं कोटा मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष निहाल सिंह राठौड़ ने पारंपरिक साफा एवं 51 किलो के हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मूल सिंह, जय सिंह, मेघराज रायका, दलपत सिंह भाटी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कोटा बूंदी दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष चैनसिंह राठौड ने कहा कि संसद भवन स्थित कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह के साथ हाड़ौती क्षेत्र में डेयरी उद्योग के विस्तार, डेयरी सहकारी कवरेज बढ़ाने, दुग्ध प्रसंस्करण एवं विपणन के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, पशुओं की उत्पादकता में वृद्धि तथा डेयरी मूल्य श्रृंखला के डिजिटलीकरण जैसे अहम मुद्दों पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला के प्रयासा से सहमति बनी।
इसके साथ ही खाद प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया। कोटा-बूंदी क्षेत्र में डेयरी विकास को गति देने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से केटल फीड प्लांट की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। संघ को कोटा में 18 बीघा भूमि पशु आहार संयंत्र के लिए आवंटित किए जाने पर भी बिरला के प्रयासों की संभव हो पाया है।

0
0 views

Comment