logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री बालाजी महाराज का भव्य जागरण-कीर्तन 7 अप्रैल को, ज्योति यात्रा से भक्तिमय होगा बिल्सी नगर

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बिल्सी। नगर में मंगलवार, 7 अप्रैल को श्री बालाजी महाराज के भव्य जागरण, कीर्तन एवं छप्पन भोग का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम सिटी कॉम्पलेक्स, तहसील रोड पर शाम 6:00 बजे से अर्धरात्रि तक आयोजित होगा, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा की दिव्य ज्योति के आगमन से होगी। परम पूजनीय महंत ओम प्रकाश योगी जी (घाटे वाले), मेहंदीपुर बालाजी (राजस्थान) द्वारा प्रज्ज्वलित यह ज्योति शाम 4:00 बजे गांधी पार्क, बिल्सी पहुंचेगी। इसके पश्चात भव्य ज्योति यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी, जिसमें भक्तजन भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ शामिल होंगे। यह यात्रा शाम 5:00 बजे सिटी कॉम्पलेक्स स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुजन पुष्प वर्षा एवं भव्य स्वागत करेंगे। रात्रि में आयोजित होने वाले जागरण एवं कीर्तन में भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। कार्यक्रम के दौरान छप्पन भोग का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। श्री बालाजी सेवा समिति बिल्सी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति के सदस्यों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ज्योति यात्रा, कीर्तन एवं जागरण में सहभागिता करें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस आयोजन के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि नगर में सामाजिक एकता एवं भाईचारे का भी संदेश प्रसारित होगा। संवाद

30
1457 views

Comment