खजुराहो हाईवेः टोल प्लाजा पर युवती का 'हाई-वोल्टेज ड्रामा', मोबाइल चोरी का आरोप लगा जमकर की तोड़फोड़; वीडियो वायरल
झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी-खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। मोबाइल चोरी होने से नाराज युवती ने न केवल टोल कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की, बल्कि टोल प्लाजा पर लगे उपकरणों में भी तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है।