“बरा खास ग्राम पंचायत में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों और गलियों का हो रहा कायाकल्प”
जनपद में स्थित ग्राम पंचायत बरा खास इन दिनों तेजी से हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। पंचायत द्वारा शासन के निर्देशानुसार गांव की लगभग सभी गलियों और सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। सीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी सुविधा मिल रही है।