logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वार्ड नंबर 29, टापा खुर्द, नगर निगम फिरोजाबाद, 95 विधानसभा टूंडला क्षेत्र में जल निगम द्वारा कई महीने पहले पाइपलाइन के लिए सड़क/गली खोदी गई थी

वार्ड नंबर 29, टापा खुर्द, नगर निगम फिरोजाबाद, 95 विधानसभा टूंडला क्षेत्र में जल निगम द्वारा कई महीने पहले पाइपलाइन के लिए सड़क/गली खोदी गई थी, लेकिन आज तक उन गहरे गड्ढों को नहीं भरा गया।
सबसे दुखद बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी और जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या की ओर आंखें मूंदे बैठे हैं।
इन खुले गड्ढों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है —
बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, बाइक सवार और राहगीर हर दिन जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं।
क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?
टापा खुर्द की जनता पूछती है —
जब खुदाई कर दी गई थी, तो मरम्मत और भराई का काम अब तक क्यों नहीं हुआ?
आखिर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
👉 नगर निगम फिरोजाबाद, जल निगम और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग है कि तत्काल प्रभाव से गड्ढों की भराई कराई जाए और क्षेत्र की जनता को इस खतरे से राहत दी जाए।
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी भी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
#टापा_खुर्द
#फिरोजाबाद
#जल_निगम
#नगर_निगम
#जनहित_का_मुद्दा
#सड़क_सुरक्षा
#प्रशासन_जागो
#टूंडला_विधानसभा

5
100 views

Comment