logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय किसान संघ तहसील खाचरोद द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को विभिन्न मागों को लेकर ज्ञापन दिया

*भारतीय किसान संघ तहसील खाचरोद द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया*

मध्यप्रदेश उज्जैन से गिरधारी लाल गेहलोत जन जन आवाज की खास खबर

जिसमें प्रमुख मांगे गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी शीघ्र शुरू की जाए खरीदी में किसी प्रकार की लिमिट न लगाई जाए, तोल कांटे की संख्या एवं तुलावटी हम्माल की कमी न हो बारदान पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे, सभी खरीदी केदो पर बड़े तोल कांटे से तोलने की व्यवस्था की जाए, जिन किसानों ने समर्थन मूल्य की खरीदी के पूर्व मजबूरी में मंडियों में कम दाम पर गेहूं बचा है उन्हें समर्थन मूल्य के अंतर की राशि भावांतर योजना में दी जाए, गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी में हुई देरी के कारण कई किसानों के जिला सहकारी बैंक के खाते ओवरडयू हो गए और उन्हें ब्याज तथा पेलेंटी के साथ भुगतान करना पड़ रहा है अतः बैंक की खाता पलटी की तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल की जाए, जिला सहकारी बैंक खाता पलटी को वार्षिक किया जाए जिसका समय प्रतिवर्ष 15 मई तक हो , किसानों पर गेहूं की नरवाई जलाने पर fir और चालानी कार्रवाई की जा रही है इसे तुरंत बंद किया जाए अगर कार्रवाई की गई तो भारतीय किसान संघ इसके विरोध में जेल भरो आंदोलन करेगा, उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड रोड में खाचरोद तहसील में हो रहे भूमि अधिग्रहण का मुआवजा किसानों को बाजार भाव से दिया जाए, यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है की रतलाम से खाचरोद के मध्य जो नवीन रेलवे लाइन प्रस्तावित है वह पहले से विद्यमान लाईन के दक्षिण से रतलाम से आरंभ की गई है किंतु ग्राम दीपाखेड़ी तक आने के पश्चात नवीन रेलवे लाइन पुराने रेलवे लाईन से ब्रिज के माध्यम से उत्तर दिशा में शिफ्ट करना प्रस्तावित किया गया है उक्त शिफ्टिंग अनावश्यक है नवीन रेलवे ट्रैक यदि पहले से विद्यमान रेलवे लाइन के दक्षिण दिशा में ही बनाया जाएगा तो उससे ग्राम नरेड़ीपाता,भुवासा,दीपाखेड़ी, कनवास, पानवासा एवं बेहलोला की अधिग्रहित की जा रही भूमियों का रकबा 114 बीघा कम हो जाएगा और किसानों को परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा व केंद्र सरकार की ब्रिज के लागत की करोड़ों रुपए की बचत होगी , कृषि उपज मंडी में 10 टन का तोल कांटा लगाया जाए आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में जिला युवा वाहिनी संयोजक राजाराम सेकवाडीया ,तहसील अध्यक्ष श्याम पहलवान धाकड़, तह. मंत्री श्याम बाबू बंबोरिया, सदाशिव मेहता, गोकुल सिंह केसरिया, घनश्याम नायमा,गोवर्धनलाल अटोलिया, देवीलाल बंबोरिया, बालाराम मदारा ,बाबूलाल कासनिया, सुरेश जोशी, नंदकिशोर, अनिल पाटीदार, भंवरसिंह आंजना ,विनोद आंजना, सांवरिया नायमा,मोहनलाल सेदरी ,मुकेश नायमा,गोपाल कवि ,संजय कंचनखेड़ी, अर्जुन बोडाना आदि किसान संघ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

22
1128 views

Comment