logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर नीतू माथुर के नेतृत्व में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का किया गया प्रभावी क्रियान्वयन


तंबाकू नियंत्रण कानून के पालन में आलीराजपुर ने 80% से अधिक अनुपालन किए दर्ज

आलीराजपुर, 06 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी द्वारा बताया कि स्वास्थ्य विभाग को नोडल एजेंसी बनाकर जिले में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 की धारा 4, 5, 6 एवं 7 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं मध्य प्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन द्वारा संयुक्त प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के 6 विकासखंडों में सार्वजनिक स्थानों और तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर अनुपालन सर्वेक्षण कराया गया, जिसमें 664 सार्वजनिक संस्थानों और 183 दुकानों का निरीक्षण किया गया। सर्वेक्षण में धूम्रपान निषेध, विज्ञापन प्रतिबंध,नाबालिगों को बिक्री रोकने तथा स्वास्थ्य चेतावनियों की उपलब्धता जैसे मानकों का आकलन किया गया। परिणामों में अधिकांश बिंदुओं पर उच्च स्तर का अनुपालन पाया गया। विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, विज्ञापन प्रतिबंध और चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क द्वारा किए गए इस मूल्यांकन में आलीराजपुर जिले ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर तंबाकू नियंत्रण कानून की धाराओं के पालन के अनुरूप पाया गया। जिले की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

9
295 views

Comment