समाजसेवी निदा अहमद ने उठाई बिजली समस्या, प्रशासन से समाधान की मांग
संभल। जनपद में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर समाजसेवी निदा अहमद ने आवाज बुलंद की है। उन्होंने बताया कि आज भी कई इलाकों में बुनियादी बिजली सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
उनके अनुसार, कई स्थानों पर बिजली के खंभे तक नहीं लगे हैं, और जहां लगे भी हैं वहां तार, लाइन और ट्रांसफार्मर की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
समाजसेवी निदा अहमद ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को विस्तार से रखा और जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस ओर जल्द ठोस कदम उठाएगा, ताकि लोगों को अंधेरे से राहत मिल सके