logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या में निषाद समाज खेवनहार प्रमुख डॉ. राम सजीवन निषाद की अध्यक्षता में महाराजा निषादराज की जयंती पर विशाल भंडारा हुआ

अयोध्या जिले के विकास खंड सोहावल क्षेत्र के गौरा कुर्मियान में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर महाराजा निषादराज की जयंती पर विशाल भंडारा किया गया। महाराजा निषादराज के जयंती के आयोजक राष्ट्रीय जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद के नेतृत्व में इब्राहिमपुर कंदई, पिनावां, कुन्दुरखा खुर्द, ड्योढ़ी बाजार, देवई, रामपुर ग्रंट, गुलालतारा चौराहा, मिझौरा, बैदरापुर, मिश्रौली, ठेऊंगी, भवनियापुर होते हुए महाराजा निषादराज की जागरूकता रैली निकाली गई। महाराजा निषादराज की जयंती के आयोजक डॉ. राम सजीवन निषाद ने निषाद संस्कृति के महराज रोहित निषाद के नेतृत्व में महर्षि कश्यप, महाराजा निषादराज, वीर एकलव्य की आरती की। निषाद समाज खेवनहार प्रमुख डॉ. राम सजीवन निषाद ने महर्षि कश्यप, महाराजा निषादराज, वीर एकलव्य के चित्र पर माल्यार्पण कर भंडारे की शुरुआत की। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राम सजीवन निषाद ने कहा निषाद समाज की संस्कृति सबसे पुरानी संस्कृति है सृष्टि के निर्माता महर्षि कश्यप, महाराजा एवं वीर एकलव्य के हम लोग वंशज हैं हमें अपने वंशज के आराध्य देव का हमेशा याद करना चाहिए और इनकी जयंती को निषाद महोत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। इस बार क्षेत्र के कई गांवों में निषाद समाज की संस्कृति जागरूकता रैली निकाली गई लेकिन अगली बार पूरे क्षेत्र के गांवों में महर्षि कश्यप, महाराजा निषादराज, वीर एकलव्य की झांकी निकाली जाएगी। इस दौरान राम केवल निषाद, गुड्डू निषाद, रामदीन निषाद, रामू निषाद, डॉ. गोविन्द निषाद, सुधीर निषाद, एडवोकेट संकठा निषाद, माता प्रसाद निषाद, गुरु निषाद, डॉ. संजीव कुमार यादव, वेद प्रकाश, फूलकला, रंजीत निषाद, राजेश निषाद, संजय निषाद, विंध्याचल निषाद, विक्रम निषाद, जितेन्द्र प्रजापति, अखिलेश निषाद, विपिन निषाद, शमशेर सिंह, आशुतोष सिंह, हरिओम शर्मा, सुरेन्द्र निषाद, अंजनी निषाद कोटेदार, रविशंकर यादव, सुभाषचन्द्र निषाद, नंदलाल निषाद, राम लखन निषाद, राम मिलन निषाद, अर्जुन निषाद, सुभाष कुमार, सुनील कुमार चौहान, ज्ञानेंद्र यादव, रमेश कुमार सहित हजारों लोगों ने महाराजा निषादराज के भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

1
4342 views

Comment