थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत गौवंश के अवशेष मिलने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार...
थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत गौवंश के अवशेष मिलने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध छुरा सहित अन्य उपकरण बरामद।
एटा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपरोक्त घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त आमिर पुत्र हाशिम निवासी ग्राम बसुन्धरा (पानी की टंकी के पास) थाना अवागढ़ जनपद एटा उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध छुरा, एक नारियल की रस्सी, 02 हाथ के दस्ताने व 115 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट - पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल– (1). प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश दीक्षित(2). उ0नि0 श्री बलराम सिंह(3). उ0नि0 श्री शिवा जादोन(4). है0का0 राकेश कुमार (5). है0का0 रामवीर सिंह(6). का0 वीरेन्द्र कसाना