युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पलामू– रेलवे कॉलोनी इलाके में फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह करीब 3 बजे टीओपी-02 पुलिस टीम ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की, जहां दो संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी में दोनों के पास से 2 देशी पिस्तौल, 2 जिंदा गोली, एक खोखा, चाकू और लोहे का फाइटर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के लिए पैसे जुटाने हेतु राहगीरों से लूट की योजना बनाकर बैठे थे और एक-एक राउंड फायर भी किया था। गिरफ्तार युवकों की पहचान अंशु कुमार उर्फ मंटू और आदित्य कुमार गुप्ता उर्फ लक्की, दोनों निवासी रेलवे स्टेशन रोड, डालटनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।