logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमान जी दिखाने के बहाने महिला से सोने के कुंडल ठग ले गए

सहसवान। क्षेत्र के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी कृष्णा देवी ठगी का शिकार हो गईं। जानकारी के अनुसार, वह किसी काम से बाजार विल्सनगंज आई थीं। इसी दौरान ब्लॉक के सामने दो अज्ञात ठगों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया।
ठगों ने महिला से धार्मिक आस्था का सहारा लेते हुए कहा कि वे उन्हें “बालाजी” के दर्शन करवा सकते हैं। महिला उनकी बातों में आ गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला को एकांत में ले जाकर कहा कि सोने के कुंडल उतारकर दें, उसी में उन्हें “हनुमान जी” के दर्शन कराए जाएंगे।
महिला ने भरोसा कर अपने कुंडल उतारकर दे दिए। ठगों ने उसे आंखें बंद करने को कहा और इसी दौरान मौका पाकर दोनों आरोपी कुंडल लेकर फरार हो गए। जब महिला ने आंखें खोलीं तो दोनों वहां से गायब थे।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

14
795 views

Comment