logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गल्ला मंडी रोड पर कूड़े के ढेर से फैल रही दुर्गंध, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

विकास खण्ड बाँकेगंज की ग्राम पंचायत एवं कस्बा संसारपुर में गल्ला मंडी रोड पर इन दिनों गंदगी की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। यहां स्थित होटलों और दुकानों से निकलने वाला कूड़ा सड़क किनारे जमा हो रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से कूड़े का नियमित उठान नहीं हो रहा है, जिसके कारण कूड़े के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास के दुकानदारों और निवासियों का भी जीना दूभर हो गया है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था कराने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

792 views

Comment