logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरकारी विद्यालय बागरा की शानदार कामयाबी, छात्रों के प्रति समर्पण का दिखा उत्कृष्ट उदाहरण सियाणा (रामसिंह महेचा)बागरा सरकारी विद्यालयों ने एक बार फिर

सरकारी विद्यालय बागरा की शानदार कामयाबी, छात्रों के प्रति समर्पण का दिखा उत्कृष्ट उदाहरण

सियाणा (रामसिंह महेचा)बागरा
सरकारी विद्यालयों ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का परचम लहराते हुए निजी विद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है। 12वीं विज्ञान वर्ग में एक छात्रा ने 97.60% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। जालोर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट परिणाम देते हुए पी.एम. श्री राजकीय विद्यालय बागरा ने विज्ञान वर्ग में प्रथम पाँच स्थानों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई।
साथ ही, प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत जालोर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय ने राजस्थान स्तर पर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरव बढ़ाया है।
प्रेरणादायक सफलता की कहानी
विद्यालय की इस सफलता के पीछे समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
एक समय में इसी विद्यालय के छात्र रहे खीम सिंह राठौड़ ने 10वीं कक्षा बागरा से उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाकर निरंतर मेहनत की। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तक उन्होंने अध्ययन में कोई कमी नहीं छोड़ी।
आज वही छात्र अपने जन्मभूमि गांव में उच्च पद पर पदोन्नति पाकर प्रधानाचार्य के रूप में उसी विद्यालय में कार्यरत हैं, जहाँ से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की थी। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय आज जिले में शीर्ष स्थान की ओर अग्रसर है। यह इस बात का सशक्त प्रमाण है कि सही दिशा और मेहनत से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भी ऊँचाइयों को छू सकते हैं।
नए सत्र हेतु प्रवेश प्रारंभ
दिनांक: 1 अप्रैल 2026 से प्रवेश शुरू
राजकीय विद्यालयों में उपलब्ध विशेष सुविधाएँ
अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
सभी कक्षाओं के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें
कक्षा 1 से 8 तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा
कक्षा 9 की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल
SC/ST/OBC/SBC वर्ग हेतु छात्रवृत्ति
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष योजनाएँ
5 किमी से अधिक दूरी की छात्राओं को परिवहन भत्ता
कंप्यूटर शिक्षा एवं ICT लैब सुविधा
मिड-डे मील, दूध वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाएँ
खेल मैदान व खेल सामग्री, राज्य स्तर तक भागीदारी
बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय
गार्गी पुरस्कार व बालिका प्रोत्साहन योजनाएँ
निःशुल्क यूनिफॉर्म, इम्पावर अवार्ड, पालनहार योजना, “आपकी बेटी योजना”, “लाडा योजना”
सेनेटरी नैपकिन व आयरन गोलियाँ निःशुल्क
सहशैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियाँ
संपर्क करें और अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करें।

सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777

43
1978 views

Comment