धमधमियां छात्रावास निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
साहिबगंज जिले के तलझारी प्रखंड के धमधमियां क्षेत्र में बन रहे छात्रावास के निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण में घटिया किस्म का बालू और स्टोन चिप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस प्रकार की निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री से भवन की मजबूती पर असर पड़ सकता है, जिससे भविष्य में दुर्घटना का खतरा बना रह सकता है। लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
इस मामले को लेकर स्थानीय मुखिया एवं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई, तो यह निर्माण कार्य भ्रष्टाचार का उदाहरण बन सकता है।
प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
.................
मो सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन साहिबगंज
एवं सदस्य- ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन साहिबगंज झारखंड