सोशल मीडिया प्रभारी ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस
📰 सोशल मीडिया प्रभारी ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस
📍 बाँकेगंज, खीरी
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मण्डल बाँकेगंज के सोशल मीडिया प्रभारी आकाश सिंह द्वारा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर पार्टी का ध्वज फहराया तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आकाश सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा, विकास और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य करने वाली पार्टी है, और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि इन विचारों को समाज तक पहुँचाए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।