logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोगों ने पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर शहर में लावारिस गोवंश की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़कों और गलियों में झुंड के रूप में घूम रहे पशुओं से हादसों का खतरा बढ़ गया है और लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
शहर की विभिन्न कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में पशु खुले में घूमते नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि कई पशुपालक दूध निकालने के बाद पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ रही है।
गली-मोहल्लों में झुंड के रूप में खड़े पशुओं के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति अधिक जोखिम भरी बनी हुई है।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए, ताकि शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।

0
13 views

Comment