झारखंड में आयोजित होने वाली द्वितीय झारखंड स्टेट मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं
रांची।
झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 19 अप्रैल 2026 को खेल गांव स्थित बॉक्सिंग हॉल, रांची में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता को लेकर रांची जिला के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
खिलाड़ी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जमकर अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं, ताकि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रांची जिला को प्रथम स्थान दिला सकें और पूरे झारखंड में अपने जिले का नाम रोशन कर सकें।
रांची जिला के खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।