मिर्जापुर: फीस के नाम पर निजी स्कूलों की मनमानी पर सवाल
मिर्जापुर में निजी स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर अभिभावकों से मनमानी वसूली का आरोप सामने आ रहा है। शहर के St. Mary's School Mirzapur पर भी अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क को कंपोजिट फीस में जोड़कर अधिक रकम लेने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर के नोटिस बोर्ड पर फीस चार्ट चस्पा किया गया है, जिसमें विभिन्न मदों को जोड़कर फीस तय की गई है। अभिभावकों का कहना है कि इस व्यवस्था से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर पड़ोसी जनपद Sonbhadra में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों की फीस व्यवस्था पर सख्ती की चर्चा हो रही है, लेकिन मिर्जापुर में अभिभावकों का आरोप है कि यहां प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही है।
अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर निजी स्कूलों की फीस व्यवस्था को पारदर्शी और नियमानुसार करने की मांग की है।