logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची में भर्ती


#चाईबासा/रांची:-पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबल नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, Central Reserve Police Force (CRPF) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सारंडा क्षेत्र में अभियान पर थी। इसी दौरान रास्ते में लगाए गए बारूदी सुरंग (IED) पर जवान का पैर पड़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

तुरंत किया गया रेस्क्यू और एयरलिफ्ट:-घटना के तुरंत बाद साथियों ने घायल जवान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्राथमिक उपचार दिया। स्थिति गंभीर देखते हुए प्रशासन ने तत्काल हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर जवान को रांची एयरलिफ्ट किया।

घायल जवान को Medica Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा:-घटना के बाद सारंडा और आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर नक्सलियों की घेराबंदी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं नक्सलियों की बौखलाहट को दर्शाती हैं। सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान जारी रखे हुए हैं।

प्रशासन ने कहा है कि घायल जवान को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

1
4474 views

Comment