हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का ४७ वां स्थापना दिवस
संसारपुर, खीरी
बाँकेगंज मण्डल में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष श्री रामानुज मिश्रा जी के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी, जिला संयोजक प्रदीप दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा, मण्डल मंत्री रमाकांत वर्मा, सोशल मीडिया (ओबीसी) रामकिशोर जायसवाल, मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी ठाकुर आकाश सिंह, कृष्णपाल मिश्रा, विजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।