logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरियादी संघ ऑफ मानवाधिकार, सूरत नई दिल्ली, दिनांक 06 अप्रैल 2026:

फरियादी संघ ऑफ मानवाधिकार, सूरत
नई दिल्ली, दिनांक 06 अप्रैल 2026:
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं संगठन के मजबूत स्तंभ के रूप में विख्यात श्री संजयभाई विनायक जोशीजी के जन्मदिवस के अवसर पर फरियादी संघ ऑफ मानवाधिकार, सूरत द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीपसिंह राजपूत, सूरत जिला सचिव श्री अशोकभाई पटेल तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रवीणभाई मारवाड़ी द्वारा शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया। जन्मदिवस का आयोजन दिनांक 06 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया है, जिसमें गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु विभिन्न सामाजिक गतिविधियां तथा धार्मिक कार्यक्रम शामिल हैं।
श्री संजयभाई जोशीजी अपने सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ एवं संघर्षशील कार्यशैली तथा संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक युवाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
इस अवसर पर भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाज के अग्रणियों द्वारा श्री संजयभाई जोशीजी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई।

48
7452 views

Comment