logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलामू अपडेटनौडीहा बाजार सीओ की गाड़ी को अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी टक्कर*


पलामू जिले के नौडीहा बाजार अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह, पिपरा अंचल अधिकारी और उनका चालक सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा छतरपुर के मसीहानी हाईवे पर हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सीओ की गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। विदित हो कि संजय सिंह सिमडेगा व बांसजोर में अंचल अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दी है।

2
105 views

Comment