logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, मां को भी पीटा, 7 पर FIR दर्ज

शाहजहांपुर,
जनपद के मदनापुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी मां को भी नहीं बख्शा गया। हमले में युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छह साल पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी परिवार से उनकी करीब छह साल पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि छह साल पहले आरोपी पक्ष का एक युवक उसकी बहन को भगा ले गया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते आए दिन धमकियां दी जा रही थीं।

गाली-गलौज के बाद किया हमला
घटना एक अप्रैल की रात करीब नौ बजे की है। पीड़ित अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव का ही एक आरोपी वहां पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और चला गया।

लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला
करीब 20 मिनट बाद सात लोग लाठी-डंडों और चापड़ लेकर पीड़ित की चौपाल पर पहुंचे और उस पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित ने शोर मचाया, जिस पर उसका भाई बचाने आया, लेकिन हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से पीट दिया।

मां भी हुई घायल, जान से मारने की धमकी
हमले के दौरान पीड़ित की मां बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। जाते समय हमलावर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती, फिर दर्ज हुई एफआईआर
घटना के बाद परिजनों ने 108 व 112 पर सूचना दी, जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के बाद दो अप्रैल को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।

सात नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जयसिंह, अजय सिंह, अकुल सिंह, नामेन्द्र, नंद किशोर उर्फ नंदू, महेंद्र सिंह और शिव सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

0
35 views

Comment