logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौसेवा हम सबका कर्तव्य है

बेंगलूरू (दलपतसिंह भायल) चौडेश्वरी गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मागड़ी रोड स्थित तवरेकेरे में रविवार को गौशाला एवं ‘गोकुल गुरुकुल’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत, जय राम, रमेश तथा अन्य गौभक्तों ने विधिवत गोपूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अपने संबोधन में महेंद्र मुणोत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान श्रीकृष्ण को आदर्श माना जाता है। सुदर्शन चक्रधारी और बांसुरी वादक कन्हैया के रूप में उनका जीवन हमें गौसेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गौप्रेम केवल आस्था नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा है और गौसेवा हम सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि मुणोत का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।

10
343 views

Comment