बागरा कि बेटी अनुष्का भाटी ने लहराया परचम बारहवीं बोर्ड में 96.80 % अंक हासिल कर रचा इतिहास
आकोली (दलपतसिंह भायल) निकटवर्ती बागरा कि होनहार बेटी घांची अनुष्का कुमारी सुपुत्री कान्तिलाल भाटी ने पीएम श्री राजकिय उच्च माध्यमिक विधालय बागरा में बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान वर्ग में 96.80 % अंक हासिल कर रचा इतिहास उन्होंने इस होनहार छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया किर्तिमान स्थापित किया अनुष्का कुमारी भाटी ने न केवल विधालय पूरे क्षेत्र बागरा गांव एवं समाज का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि को लेकर पीएम श्री राजकिय उच्च माध्यमिक विधालय बागरा के विधालय विकास प्रबंधन समिति विधायक प्रतिनिधि बगसिंह राजपुरोहित ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि होनहार प्रतिभाशाली छात्रा अनुष्का कुमारी भाटी की इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि सम्पूर्ण बागरा गांव में खुशी का माहौल है। अनुष्का भाटी कि इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि जालोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी विधालय में अध्ययनरत बेटियां भी अब किसी से पीछे नहीं है । उनका यह उत्कृष्ट प्रदर्शन ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा में नई क्रान्ति का संकेत माना जाता है । अनुष्का भाटी ने दसवीं से लगाकर बारहवी बोर्ड परीक्षा तक अपने सिमित संसाधनों के बावजूद कडी मेहनत और लगन कि मिशाल बनी । उन्होंने मेहनत अनुशासन और अपने शिक्षा के प्रति लक्ष्य निर्धारित कर तथा इन तीन सुत्रो को जीवन का आधार मानकर शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तथा सरकारी विधालय में अध्ययनरत बेटियां भी अवसर मिलने पर किसी से कम नहीं होती । अनुष्का कुमारी भाटी जो कि बागरा गांव के उगमणावास निवासी घांची कान्तिलाल खीमजी भाटी कि सुपुत्री है। वह बागरा के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सरकारी विधालय पीएम श्री राजकिय उच्च माध्यमिक विधालय बागरा में अध्ययनरत थी । उनके परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार, रिश्तेदारों , ग्रामवासियों एवं विधालय परिवार में खुशी कि लहर दौड़ गई तथा सभी ने इस सफलता को लेकर शुभकामनाएं दी तथा सम्पूर्ण बागरा गांव और घांची समाज में सफलता कि चर्चा होने लगी यह बागरा गांव और परिवार के लिए गर्व का क्षण और अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा अनुष्का कुमारी भाटी शिक्षा एवं अच्छे संस्कारों के अलावा विधालय कि हर प्रकार कि गतिविधियों में आगे रही ।