logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) विद्यासागर मिश्र का सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर तबादला हो गया है।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) विद्यासागर मिश्र का सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर तबादला हो गया है।
रामपुर में करीब डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद पुलिस लाइन में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस समारोह का जिसमें एसपी के जाने पर कई महिला पुलिसकर्मी भावुक होकर रोती हुई नजर आ रही हैं।
एसपी विद्यासागर मिश्र अपनी टीम को दिलासा देते दिख रहे हैं। तनु नाम की एक महिला सिपाही को रोता देखकर उन्होंने उसके सिर पर हाथ रखा और कहा, "सुनो तनु, रोते नहीं बेटा...
आता रहूंगा।"
अपने स्टाफ को इस तरह रोता देखकर एसपी खुद भी भावुक हो गए और उनकी आंखें भी नम हो गईं। मंच से अपने विदाई संबोधन में उन्होंने भावुक होते हुए रामपुर को सिर्फ एक पोस्टिंग नहीं बल्कि अपना 'परिवार' बताया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकाल के दौरान पुलिस टीम के बेहतरीन सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।

0
12 views

Comment