logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्रांति कवि सौरभ सुमन को मिला साहित्य सनातन सम्मान



मेरठ/गाजियाबाद - राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में आयोजित रामोत्सव में क्रान्तिधरा के क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन को दिया गया साहित्य सनातन सम्मान। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वैभव शर्मा ने जानकारी दी कि सकल भारत के कवियों को एक सूत्र में पिरो कर नवोदित कवियों को मंच प्रदत्त करने वाले हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ये सम्मान उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए दिया गया है। उन्होंने बताया कि अकादमी के तत्वावधान एवं सौरभ जैन सुमन के नेतृत्व में लखनऊ में हुए त्री दिवसीय कवि कुंभ में भारत के 450 कवियों से अधिक ने काव्य पाठ किया था। ऐसी उपलब्धि अभी तक किसी अन्य के खाते में दर्ज नहीं हुई है।
इस आयोजन में हनुमंत कथावाचक अरविंद भाई ओझा जी महाराज, स्वामी जीवन ऋषि जी महाराज
पीठाधीश्वर- मनोकामना धाम, वरिष्ठ शायर राज कौशिक, हापुड़ के ओज कवि डाॅ अनिल वाजपेयी, मनोनीत पार्षद मधुकर त्यागी, अभिषेक शर्मा गाजियाबाद विकास मंच एवं भाजपा नेता, भानू सिसौदिया महानगर उपाध्यक्ष- भारतीय जनता पार्टी, डाॅ वी के सक्सेना जी
मानवाधिकार कार्यकर्ता आदि सम्मिलित हुए।

28
1172 views

Comment