logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

58 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में बांस से लटका मिला ,गांव में सनसनी


जनपद अयोध्या मवई । पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे कथिक मजरे सरैठा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 58 वर्षीय राम नरेश यादव का शव उनके छप्परनुमा घर के अंदर बांस से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए,परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

12
1217 views

Comment