logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आर डव्लू ए चुनाव: जीवन विहार कार्यकारिणी के दो पैनल से 10 प्रत्याशी मैदान में

गाजियाबाद। शास्त्री नगर क्षेत्र के जीवन विहार आर डव्लू ए कार्यकारिणी चुनाव के लिए दो पैनल से 10 प्रत्याशीयों ने अलग-अलग पदों के लिए पर्चा दाखिल किया।
आगामी 12 अप्रैल 2026 को जीवन बिहार वेलफेयर समिति की कार्यकारिणी हेतु होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद हेतु उमेश कुमार एवं जगत सिंह भड़ाना, उपाध्यक्ष पद हेतु जनक सिंह एवं एसके पाठक, महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं विजय बहादुर, कोषाध्यक्ष अमरनाथ एवं शेखर अनेजा, सचिव संजय शर्मा एवं मनोज सिंह उम्मीदवार घोषित किए गए।
उक्त चुनाव मंदिर पार्क में दिनांक 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 8:00 बजे से 1:00 तक मुख्य चुनाव अधिकारी डीपी सिंह एवं चुनाव अधिकारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में करवाए जाएंगे।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने हेतु थाना प्रभारी कवि नगर एवं चौकी प्रभारी शास्त्री नगर को सूचित कर दिया गया है।

43
1475 views

Comment