logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालरापाटन में नारी शक्ति फेस्ट 2026: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, 50 स्टॉल लगी

झालरापाटन में रविवार को जैन णमोकार महिला परिषद के तत्वाधान में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाड़ा में नारी शक्ति फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। इस फेस्ट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लघु उद्योगों को एक मंच प्रदान करना था।
सेवानिवृत्त राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. डी.के. जैन ने फेस्ट का उद्घाटन करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन को महिलाओं के लिए एक सराहनीय पहल बताया, जो घरेलू लघु उद्योग चला रही महिलाओं को अपने व्यापार का विस्तार करने का अवसर प्रदान करता है। डॉ. जैन ने ऐसे आयोजनों को समय-समय पर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक होगा मेला

विशिष्ट अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता मुकेश चेलावत और प्रमुख व्यवसायी अशोक चांदवाड ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं, लेकिन उचित मंच के अभाव में उन्हें अपने उत्पादों के विपणन में परेशानी आती है। यह मेला उनके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने उम्मीद जताई कि यह आयोजन महिलाओं को व्यापार बढ़ाने की हिम्मत देगा और उनके उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी करेगा। व्यापार सेवा समिति अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा घरेलू व लघु उद्योगों को दी जा रही सुविधाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं को ऐसे उद्योग शुरू कर परिवार की आय बढ़ाने की सलाह दी। डॉ. एंजेला जैन ने कहा कि महिलाओं के ये प्रयास भविष्य में बड़े उद्योगों का रूप ले सकते हैं।

संयोजिका वनिता बड़जात्या ने बताया कि इस मेले में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें बेकरी, मिठाई, ज्वेलरी, होम डेकोर, सौंदर्य प्रसाधन, आइसक्रीम पार्लर, हेल्थ एंड वैलनेस और गारमेंट्स सहित विभिन्न प्रकार की 50 स्टॉल लगाई गईं। उद्घाटन के साथ ही स्टॉल्स पर खरीदारी भी शुरू हो गई। जिससे आयोजकों और प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया। मेले में डॉक्टर वंशिका जैन ने लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।aima media jhalawar

1
734 views

Comment