logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालावाड़ में IPL मैचों पर लगा रहे सट्टा, 2आरोपी दबोचे: मोबाइल और नकदी भी पकड़ी, ईदगाह के पास घेरकर पकड़ा

झालावाड़ में 20-20 क्रिकेट IPL टूर्नामेंट के मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3000 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसपी अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की शिकायतों के बाद विशेष अभियान चलाया गया। इसी के तहत थाना कोतवाली की टीम ने ईदगाह के पास तांबे की खान रोड पर दबिश दी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नाजिर हुसैन (41) पुत्र फूल मोहम्मद, निवासी कुंजड़ा गली, बड़ा बाजार, झालावाड़ और चौथमल (46) पुत्र नंदकिशोर कश्यप, निवासी सुभाष कॉलोनी, झालावाड़ के रूप में हुई है।
Aima media झालावाड़

4
589 views

Comment