logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परशुराम प्राकट्य महोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक: प्रमोद शर्मा बोले, शोभायात्रा में जुटेंगे जिलेभर के विप्र बंधु

झालावाड़ में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियों को लेकर रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जवाहर कॉलोनी स्थित बालाजी महाराज के मंदिर परिसर में हुई।
बैठक में प्रमोद शर्मा ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा और एकजुटता के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शोभायात्रा में जिलेभर के विप्र बंधु शामिल होंगे।
महोत्सव के संयोजक विकास शर्मा ने सभी समाज बंधुओं से अपील की कि वे इस विराट आयोजन को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करें। सहसंयोजक अजय शर्मा ने जिलेभर में प्राकट्य महोत्सव का प्रचार-प्रसार करने, निमंत्रण पत्र बांटने और पीले चावल देकर समाज बंधुओं से सहयोग का आग्रह किया।
Aima media झालावाड़

7
555 views

Comment