logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खानपुर में पीडब्ल्यूडी की संपत्ति की नीलामी कल

खानपुर| वाणिज्यिक न्यायालय कोटा के आदेश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की एक संपत्ति की नीलामी 7 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे होगी। नीलामी बांगड़ कंस्ट्रक्शन बनाम राजस्थान सरकार प्रकरण में होगी। प्रकरण संख्या 01/2025 है। कार्रवाई 6 करोड़ 71 लाख 25 हजार 614 रुपए की बकाया राशि की वसूली के लिए की जा रही है।
नीलामी में शामिल होने वाले इच्छुक लोगों को तय शर्तों के अनुसार बोली लगानी होगी। बोली से पहले आवश्यक जमा राशि जमा करना अनिवार्य रहेगा। अन्य शर्तों का पालन भी जरूरी रहेगा। सर्वोच्च बोलीदाता को नियमों के तहत संपत्ति आवंटित की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता से पूरी होगी। नीलामी स्थल सार्वजनिक निर्माण विभाग, खंड खानपुर परिसर रहेगा। प्रशासन ने नियमानुसार अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की है।

Aima media jhalawar

1
332 views

Comment