logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरकारी विद्यालय बागरा की शानदार उपलब्धि सियाणा/बागरा। सरकारी विद्यालयों ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का परचम लहराते हुए निजी विद्यालयों को पीछे छोड़ दि

सरकारी विद्यालय बागरा की शानदार उपलब्धि
सियाणा/बागरा।
सरकारी विद्यालयों ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का परचम लहराते हुए निजी विद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है।
12वीं विज्ञान वर्ग में 97.60% अंक प्राप्त कर छात्रा ने शानदार प्रदर्शन किया।
जालोर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट परिणाम देते हुए
पी.एम. श्री राजकीय विद्यालय बागरा ने
विज्ञान वर्ग में प्रथम पाँच स्थानों में स्थान प्राप्त किया।
साथ ही, प्रबल कार्यक्रम के तहत जालोर जिले में प्रथम स्थान हासिल कर
विद्यालय ने राजस्थान स्तर पर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर गौरव बढ़ाया।
नए सत्र हेतु प्रवेश प्रारंभ
दिनांक: 1 अप्रैल 2026 से प्रवेश शुरू
राजकीय विद्यालयों में उपलब्ध विशेष सुविधाएँ
• अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
• सभी कक्षाओं के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें
• कक्षा 1 से 8 तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा
• कक्षा 9 की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल
• SC/ST/OBC/SBC वर्ग हेतु छात्रवृत्ति
• दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष योजनाएँ
• 5 किमी से अधिक दूरी की छात्राओं को परिवहन भत्ता
• कंप्यूटर शिक्षा एवं ICT लैब सुविधा
• मिड-डे मील, दूध वितरण व स्वास्थ्य सेवाएँ
• खेल मैदान व खेल सामग्री, राज्य स्तर तक भागीदारी
• बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय
• गार्गी पुरस्कार व बालिका प्रोत्साहन योजनाएँ
• निःशुल्क यूनिफॉर्म, इम्पावर अवार्ड, पालनहार योजना
• “आपकी बेटी योजना”, “लाडा योजना”
• सेनेटरी नैपकिन व आयरन गोलियाँ निःशुल्क
• सहशैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियाँ
📞 संपर्क करें और अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करें।
सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777

72
2431 views

Comment