logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईरान पर ट्रंप का ‘48 घंटे का अल्टीमेटम’ खत्म! क्या मंगलवार को बरसेगा अमेरिकी कहर?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई 48 घंटे की कड़ी चेतावनी सोमवार को खत्म होने जा रही है, और इसी के साथ पूरी दुनिया की नजरें अब व्हाइट हाउस और तेहरान पर टिक गई हैं।

रविवार को ट्रंप ने अपने अंदाज में ईरान को खुली धमकी देते हुए कहा कि सोमवार दोपहर 1 बजे ओवल ऑफिस में सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसके बाद मंगलवार को ईरान के पावर प्लांट्स और अहम पुलों पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहद आक्रामक भाषा में लिखा कि “मंगलवार को ईरान में Power Plant Day और Bridge Day साथ मनाया जाएगा।”
उन्होंने साफ कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुला, तो ईरान को “नरक जैसी तबाही” देखने के लिए तैयार रहना होगा।

ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को “पागल” बताते हुए फिर दोहराया कि अब सिर्फ दो रास्ते बचे हैं—
या तो समझौता करो, या फिर विनाश के लिए तैयार रहो।

इस धमकी ने वैश्विक राजनीति में सनसनी मचा दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या मंगलवार ईरान के लिए तबाही का दिन साबित होगा, या आखिरी वक्त में कोई बड़ा समझौता सामने आएगा?

3
4110 views

Comment