logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एच.एल. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

प्रयागराज सहसों बसमहुआ स्थित एच.एल. पब्लिक स्कूल में रविवारदिनांक 5 अप्रैल 2026 को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी जेलर सुश्री जया पाल, भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य भारत पासी, आदिल हमजा एवं वीरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह और भी बढ़ा।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन कुंवर प्रताप द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बृजेश पाल सहित उमेश कुमार यादव, महेंद्र पाल, हिमांशु सिंह, प्रदीप राय, मिथलेश सिंह, निशा कुशवाहा, अंजली, काजल समेत अनेक गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

27
5240 views

Comment