logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टाउन हॉल मुरैना में 6 से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा पुस्तक मेला

टाउन हॉल मुरैना में 6 से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा पुस्तक मेला

शासन के निर्देश एवं कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में जिला मुरैना में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक टाउन हॉल मुरैना में पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह मेला प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक संचालित रहेगा। मेले में टेस्ट बुक, शैक्षणिक सामग्री, स्टेशनरी, स्कूल ड्रेस, टाई एवं शूज आदि सामग्री उनके समक्ष अंकित छूट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों के लिए इस पुस्तक मेले से उपयोगी एवं गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री क्रय करें। यह मेला विशेष रूप से प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें उत्तम गुणवत्ता की शैक्षणिक सामग्री सुलभ कराना है।

59
869 views

Comment