logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हथीन से फरीदाबाद धन्यवाद रैली में व्यापारियों और भाजपा नेताओं का जत्था रवाना


हथीन। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा फरीदाबाद में आयोजित धन्यवाद रैली में शामिल होने के लिए हथीन क्षेत्र से व्यापारियों और भाजपा नेताओं का बड़ा जत्था शनिवार सुबह रवाना हुआ। यह जत्था हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल हथीन के प्रधान चौधरी नरेश चन्द सिंगला के नेतृत्व में एक बस और दर्जन भर गाड़ियों के साथ फरीदाबाद के लिए निकला।

रैली में मुख्य अतिथि के रूप में सैनी समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस मौके पर हथीन भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंगला, नगर पालिका के वाइस चेयरमैन राकेश गर्ग, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, व्यापार मंडल पलवल के प्रधान विनोद जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरज पांडे, सतीश सिंगला, कमर, सिकदर, योगेश शर्मा, जितेंद्र गर्ग, जितेंद्र शर्मा, राजेश चौधरी, मुकेश गुप्ता और मंडल सदस्य लक्ष्मण शर्मा, शैकी सिंगला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं और व्यापारियों ने कहा कि वे रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेकर सरकार की नीतियों का समर्थन करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी एकजुटता दिखाएंगे।

5
379 views

Comment