logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हथीन विधानसभा में BLA-2 की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर जोर।



हथीन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से BLA-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे जी, सतीश डागर जी, हथीन विधानसभा के BLA-1 हेमंत राजपूत जी, जयसिंह चौहान सहित मंडलों के सभी अध्यक्षगण, प्रमुख कार्यकर्ता और सभी BLA-2 उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

महामंत्री मंडल हथीन हरकेश शर्मा ने बैठक के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।

यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

0
0 views

Comment