logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी तत्काल भेजने के निर्देश

भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी तत्काल भेजने के निर्देश
..
भोपाल संभाग आयुक्त हेतु पीएआर (परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट) तैयार किए जाने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, विभागीय स्तर पर दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि में प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों का विस्तृत विवरण तत्काल उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य किया गया है।

अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह जानकारी अत्यंत आवश्यक है, जिससे संभागीय स्तर पर कार्यों का समुचित मूल्यांकन एवं समीक्षा की जा सके। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान किए गए कार्यों, योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों तथा व्यय संबंधी संपूर्ण जानकारी व्यवस्थित रूप से संकलित करें।

उक्त जानकारी ए4 साइज पेपर पर हार्ड कॉपी के साथ-साथ सॉफ्ट कॉपी के रूप में भी उपलब्ध कराई जानी है। सॉफ्ट कॉपी निर्धारित ई-मेल आईडी dmvidisha@mp.nic.in पर अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए आज ही जानकारी प्रेषित करना सुनिश्चित करें, ताकि समय-सीमा में पी.ए.आर. तैयार करने की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। निर्धारित समय-सीमा का पालन न करने की स्थिति में संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जाएगी।

Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha

66
1462 views

Comment