साहित्यकार दामोदर विरमाल हुए "महात्मा गांधी नेशनल सर्विस अवॉर्ड 2025" से सम्मानित।
इंदौर | जीवन जागृति सेवा संस्थान, प्रयागराज उत्तरप्रदेश ने 2025 का वार्षिक सम्मान हिंदी साहित्य, युवा जागरण एवं प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हेतु कवि दामोदर विरमाल को प्रदान किया है।
यह संस्था नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य शिविर, कौशल विकास कार्यक्रम एवं वृक्षा रोपण जैसे कार्यों हेतु सक्रिय है। संस्था सम्बंधित क्षेत्र में कार्य कर रहे भारत देश के कोने कोने में ऐसे विद्वानों को ढूंढकर उनकी उपलब्धि एवं योग्यता के आधार पर सेवा सम्मान के रूप में "महात्मा गांधी नेशनल सर्विस अवॉर्ड" प्रदान करती है।
दामोदर विरमाल विगत 15 वर्षों से घरों में छिपी युवा एवं प्रौढ़ प्रतिभाओं को मंच और सम्मान देने हेतु सक्रिय है एवं स्कूल, कॉलेज, एनजीओ एवं सोसायटी में जाकर युवा जागरण संकल्प यात्रा के माध्यम से हिंदी साहित्य, भारतीय संस्कृति, नशामुक्ति, सोशल मीडिया, साइबर अपराध एवं प्रकृति संरक्षण के लिए काम कर रहे है। श्री विरामाल को अभितक कई राष्ट्रीय सम्मान, मंच और मीडिया उपलब्धि प्राप्त हो चुकी है। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी, इप्सा रेडियो, दिल्ली थियेटर, इंदौर आकाशवाणी, रेड नाइन टीवी, स्पीक मालवा और इंडियाज टेलेंट फाइट (टीवी शो) आदि प्लेटफार्म पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बन चुके है।
दामोदर विरमाल संस्था विद्यांजलि भारत मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक है। मालवा क्षेत्र में एक हिंदी कवि, प्रेरक वक्ता एवं संगीत कलाकार के रूप में पहचाने जाते है। युवा जागरण संकल्प यात्रा, साहित्योत्सव एवं मिशन वृक्ष आदि प्रकल्पों के माध्यम से सक्रिय रहकर बहुत साधारण जीवन जीते है।