logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आकाश सिंह बने डिप्टी जेलर, पीसीएस में शानदार सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर


रिपोर्ट - राम बूझ दूबे

अंबेडकर नगर जनपद के आशापार गांव निवासी आकाश सिंह ने पीसीएस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांचवीं रैंक हासिल कर डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव, क्षेत्र और जिले में खुशी का माहौल है।

आकाश सिंह, पिता विनय कुमार सिंह के सुपुत्र हैं। उनके परिवार में शिक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा का विशेष स्थान रहा है। उनके चाचा अजय कुमार सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं, जिनका मार्गदर्शन भी आकाश की सफलता में सहायक रहा।

आकाश सिंह की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, लोगों में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर बधाई देने लगे। इस दौरान पूर्व विधायक जलालपुर विधानसभा सुभाष राय, विधायक प्रत्याशी डॉक्टर राजेश सिंह, बांदीपुर के प्रधान जयप्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र बहादुर सिंह, डॉक्टर रमाशंकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

सभी ने आकाश सिंह की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे आशापार गांव में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों का कहना है कि आकाश सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे अंबेडकर नगर जिले के लिए गर्व की बात है।

आकाश सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को देते हुए कहा कि यह उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी।

1
359 views

Comment