logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर गंगोह में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा | जय श्री राम के जयकारों से गूंजा शहर

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बालाजी धाम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और भंडारे का भी आयोजन किया गया। पूरा वातावरण "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
Rao Shokeen
Rao Digital India News, गंगोह सहारनपुर

0
0 views

Comment