logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊगंज के अमोखर गांव में बिना मीटर रीडिंग के जारी हो रहे बिजली बिल, प्रशासन मौन


मऊगंज, रिपोर्ट:
मऊगंज जिले के अमोखर गांव में इन दिनों बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मीटर रीडिंग लिए ही मनमाने तरीके से बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार कई घरों में वास्तविक खपत से अधिक बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। वहीं, इस पूरे मामले में शासन और प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।
मांग:
ग्रामीणों ने मांग की है कि मीटर की सही रीडिंग के आधार पर ही बिजली बिल जारी किए जाएं और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
रिपोर्टर:
ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय
Aima Media
मो. 88555867120

10
802 views

Comment