logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 6:15 बजे शालीमार गार्डन के गेट पर हुई।

लखनऊ में ट्रक ने एक डॉक्टर को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 6:15 बजे शालीमार गार्डन के गेट पर हुई। मृतक की पहचान शालीमार गार्डन निवासी डॉ. जय प्रकाश गुप्ता (58) के रूप में हुई। उनकी पोस्टिंग कानपुर में थी। हर वीकेंड पर जय प्रकाश अपने परिवार के पास आते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टमरॉन्ग साइड से जा रहे मिक्सर ट्रक ने रौंदा

पुलिस के मुताबिक, शालीमार सिटी के विला में डॉ. जय प्रकाश वर्मा, पत्नी डॉ. अर्चना रानी और 2 बेटों- देवांश और देवेंद्र के साथ रहते थे। उनकी कानपुर के कमलापत मेमोरियल हॉस्पिटल में तैनाती थी। शनिवार को वह कानपुर से मड़ियांव स्थित घर आ रहे थे।

चारबाग तक वह रोडवेज बस से आए। चारबाग से ऑटो से सोसायटी के गेट पर पहुंचे। गेट से उनके घर की दूरी करीब 200 मीटर है। उनका बड़ा बेटा देवांश उन्हें रिसीव करने गेट पर आने वाला था। इस दौरान गेट के पास रॉन्ग साइड जा रहे मिक्सर ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

मिक्सर ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी ने इसकी उनके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।बेटे ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरे में घटना कैद थी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मिक्सर ट्रक का नंबर पता किया। कुछ देर बाद मिक्सर ट्रक के ड्राइवर जीतू को गिरफ्तार कर लिया।

डॉ. जयप्रकाश वर्मा के बेटे देवांश ने मामले की मड़ियांव थाने में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मिक्सर ट्रक के ड्राइवर जीतू की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

पत्नी KGMU में प्रोफेसर हैं

डॉ. जयप्रकाश वर्मा की पत्नी अर्चना रानी KGMU में एनाटॉमी विभाग में प्रोफेसर हैं। बड़ा बेटा देवांश MBBS की पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा देवेंद्र बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिता की मौत की सूचना पर वह बेंगलुरु से लखनऊ आया।

5
83 views

Comment