logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरोना महामारी के बचाव के नियमों का पालन करते हुए कुश्ती का अभ्यास करें


मथुरा।
अखाड़ा शिवशक्ति आधुनिक मल्ल विद्या केंद्र के संचालक खेलगुरु बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान  ने अखाड़े के युवा पहलवानों के साथ मथुरा एसपी सिटी श्री एम पी सिंह का कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान किया।

एसपी सिटी ने कहा कि कुश्ती खेल बृज का प्राचीन खेल है इसके विकास के लिये युवा पहलवानों को निरंतर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व मे कोरोना जैसी महामारी फैल रही है इससे हमें बचना होगा। इसलिये बृज के पहलवानों को कोरोना महामारी के बचाव के नियमो को ध्यान में रखते हुए कुश्ती का अभ्यास करना होगा ताकि हम इस महामारी को हरा सके ।
एसपी सिटी  ने सभी युवा पहलवानों को अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की ।।

इस अवसर पर रविन्द्र पहलवान , लक्ष्य पहलवान , कान्हा पहलवान , जयभगवान पहलवान, बिट्टू पहलवान , भोला पहलवान , अंकित पहलवान ,आदि उपस्थित थे ।।

164
14906 views
1 shares

Comment