logo

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी निर्णयों को लेकर किया ग्रामीणों से संवाद

कुरूद, धमतरी(छत्तीसगढ़)। कांग्रेस सरकार असफलता के ढाई वर्ष निकलने पर चुनाव के समय कांग्रेस के द्वारा गंगाजल लेकर किये गये वादे को याद दिलाने भाजपा के नेतागण एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण कुरूद विधानसभा के सभी गाँवों में पहुँच रहे है। ग्राम- बानगर, परखंदा, जोरातरई एवं मुल्ले मे महिला मोर्चा ने चौपाल लगाकर जनजागरण अभियान किया।
     
कुरूद विधानसभा के चारों मंडलों में विधायक अजय चन्द्राकर सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण, भाजपा के सभी नेतागण, पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण प्रदेश एवं ज़िला भाजपा के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल निकलने पर प्रदेश में चारों तरफ़ असफलता और वादखिलाफी निर्णयों को लेकर गाँव गाँव में क्या हुआ तेरा वादा कार्यक्रम के माध्यम से चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

महिला मोर्चा कुरूद विधानसभा ने इसी भाव को लेकर अपने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ग्राम बानगर, परखंदा, जोरातरई एवं मुल्ले मे चौपाल लगाकर कांग्रेस सरकार के उल्टे गिनती शुरू होने के बारे अवगत कराया, हमारे क्षेत्र में  अपराध-लुटमार के सिवाय सरकार का कोई काम इन आधे कार्यकाल में नहीं दिखा सभी वर्गों के साथ धोखा एवं वादाखिलापी निर्णय लेकर शासन चलाया जा रहा है । महिला मोर्चा ने  भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए इस निकम्मी कांग्रेस सरकार को जनता के माध्यम से सत्ता से बाहर करने के लिए निवेदन किया।

इस अवसर पर सभी गाँवों के दौरा कार्यक्रम में सम्मिलित होने महिला मोर्चा के कुरूद विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, महिला मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष पूर्णिमा साहु, मंडल अध्यक्ष रश्मि साहु, मंडल प्रभारी एवं सरपंच पूजा साहु, मंडल महामंत्री भूमिका सिन्हा, पार्षद एवं कार्यालय मंत्री तुमेश्वरी ध्रुव, बानगर सरपंच निर्मला साहु, महिला मोर्चा कार्यकर्तागण उषा निषाद, चमेली साहु, बसंती साहु, हिरमेश साहु, ओमिन यादव, फुलबाई निर्मलकर, झामिन साहु, शैल साहु, मीना चन्द्राकर, अगसिया, प्रमिला, गुलेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए।

35
14686 views
  
22 shares